बसपा का झंडा लगाकर प्रचार में जुटे फर्जी प्रत्याशी

0
204

sunil gihaarफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के राजेपुर द्वितीय से चुनाव लड़ रहे बसपा के एक बागी प्रत्याशी सुनील कुमार गिहार बिना पार्टी के आदेश के अपने को क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बताकर वोटरों को गुमराह कर रहे है| जिससे बसपा के वोटरों में भ्रम की स्थित बनी हुई है|

[adrotate banner="3"]

प्रत्याशी अपने को बसपा के बैनर तले बताकर लोगो से वोट देने की अपील भी कर रहे| उनके प्रचार वाहन पर सामने ही एक पार्टी का झंडा व पीछे बसपा सुप्रीमो मायावती का चित्र बना हुआ है| क्षेत्र में जाकर खेती किसानी करने वाले ग्रामीणों को यह कहने में बिल्कुल गुरेज नही कर रहे है| कि वह बसपा से प्रत्याशी नही है| जबकि पार्टी ने बालक राम वर्मा को बसपा से इस क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है|

गाड़ी पर पार्टी का बड़ा सा झंडा लगा कर चल रहे प्रत्याशी को लेकर बसपा को वोट देने वाली जनता भी भ्रम की स्थित में है| जिससे आने वाले मतदान के दिन वोट दो जगह वितरित हो सकता है| जबकि पूर्व में ही मंडल क्वार्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी के नेताओ से प्रत्याशी घोषित करते समय निर्देश दिये गये थे कि यदि प्रत्याशी के अलावा किसी ने भी पार्टी का झंडा पोस्टर अपने चुनाव में प्रयोग किया तो पार्टी अपने स्तर पर अनुशासन हीनता की कार्यवाही करेगी|

[adrotate banner="2"]