विजय के आगे-पीछे चलता दिख रहा जनसमर्थन

0
245

vijay 1फर्रुखाबाद: जिला पंचायत चुनाव में बढ़पुर तृतीय क्षेत्र से जनता के दिलो में अपनी जगह बना चुके प्रत्याशी विजय यादव का चुनाव मिल रहे भारी भरकम जन समर्थन के कारण तेजी पकड़ गया है| क्षेत्र के लोग उनको एक साफ छवि का व्यक्ति देख रहे है| जिससे उनकी लोकप्रियता में दिनों दिन चार चाँद लग रहे है|

[adrotate banner="3"]

vijay2विजय यादव ने अपने जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र बढ़पुर तृतीय का शुक्रवार को पुन: तूफानी दौरा किया| याकूतगंज में हुई एक जनसभा में पंहुचे प्रत्याशी विजय भीड़ देख गदगद दिखाई दिये| बैठक के दौरान खास बात यह रही की मुस्लिम समाज के युवाओ ने विजय को हाथो हाथ लिया| जिससे यह कयास लगाये जा रहे है कि मुस्लिम समाज एक जुट होकर विजय यादव के साथ खड़ा हो रहा है| नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुये विजय यादव ने कहा की आज राजनीतिमें कोेई नेक व्यक्ति आना नही चाहता| और आम जनता की नजर में नेता झूठे साबित हो रहे है|

vijay 21चुनाव के बीच लोग ना जाने किस-किस प्रकार के वादे कर जाते है उसके बाद पांच साल तक वह लौट के जनता का दर्द सुनने नही आते| इन सभी बातो से हताश होकर हमारे क्षेत्र कि जनता ने मुझे इशारा किया जिसके बाद वह चुनाव में कूदे है| उन्होंने कहा कि वह वादा नही करते भरोसा देते है कि पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो | सभा के दौरान एक बड़ा मैदान भीड़ से भरा था| लोगो की आँखों में विजय को विजय दिलाने की चमक साफ देखी जा सकती थी| इसके बाद उन्होंने भारी भीड़ के साथ कई क्षेत्र व गाँवो का दौरा कर घर-घर जाकर लोगो से आशीर्वाद लिया|

[adrotate banner="2"]