बढ़पुर तृतीय में दिनों दिन बढ़ रही विजय की लोकप्रियता

0
195

vijayफर्रुखाबाद: अपने चुनाव प्रचार से सबको पीछे छोड़ने वाले बढ़पुर तृतीय जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी विजय यादव को दिनों दिन लोकप्रियता बढ़ रही है| जिससे उनके चुनावी ग्राफ का मीटर भी दिनों दिन ऊपर की ओर खिसक रहा है|

[adrotate banner="3"]

विजय यादव ने गुरुवार को भी अपने समर्थको के साथ क्षेत्र के कई ग्रामो का दौरा किया तो क्षेत्र के बुजुर्ग लोगो ने विजय को चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद दिया| विजय ने याकूतगंज में भी एक विशाल जनसम्पर्क किया| जिसमे सर्वाधिक मुस्लिम समाज के लोगो ने उन्हें अपना प्रत्याशी बताते हुये कहा कि मुस्लिम समाज एक जुटता के साथ मतदान करेगा| उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओ को भी सम्बोधित किया|

मुस्लिम समाज से जीत का भरोसा तो दिया ही साथ ही साथ खुला समर्थन करने का भी एलान किया है| याकूतगंज में लोगो से मिलने के बाद विजय यादव ने ग्राम पकरिया में भी लोगो की समस्या सुनी और कुछ का मौके पर तो कुछ ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया| विजय ने लोगो ने कहा कि यदि उन्हें जनता ने आशीर्वाद के रूप में विजय श्री दी तो वह जनता को किसी भी प्रकार का भरोसा नही तोड़ेगे| जैसे की पुर्व में होता रहा है|

[adrotate banner="2"]