कांग्रेस नेताओ ने फूंका मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला

0
103

cangreshफर्रुखाबाद: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक दिया| साथ ही साथ उन्होंने सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सदर तहसील में एकत्रित हुये| जिसके बाद उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, बलात्कार व बेलगाम सरकार के विरोध में तहसील सदर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया गया| कार्यकर्ताओ ने कहा सरकार के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर लाठी चार्ज किया गया| कार्यकर्ताओ ने शासन को चेतावनी भी दी यदि वह ठीक से काम नही करते तो पार्टी मोर्चा लेगी|

इस दौरान शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, उपाध्यक्ष रवीश द्विवेदी,जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री,शुभम तिवारी, इमरान अंसारी, रिहान, मो० सलीम, मनोज मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, टिंकू राठौर, गौतम दुबे, कृष्ण अग्निहोत्री, विनोद गुप्ता आदि लोग रहे|

[adrotate banner="2"]