प्रेमी के साथ मिलकर करती थी बच्चों का यौन शोषण, बनाती थी वीडियो!

0
117

STEEVAN `न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कई बच्चों को अपना शिकार बनाया। स्टीफेन हॉवेल्स नाम का ये शख्स इन तीन बच्चों का पिता है। लेकिन इस शख्स के मन में बच्चों को देखकर हैवानियत जगती थी। और स्टीफेन के गुनाह में इसकी पार्टनर बनती थी इसकी गर्लफ्रेंड निकोल वैसी। 39 साल के स्टीफेन ने अपनी गर्लफ्रेंड निकोल के साथ मिलकर कितने बच्चों को अपना शिकार बनाया, इसकी जांच अभी तक जारी है।

[adrotate banner="3"]

इनकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब पिछले साल अगस्त महीने में दो बहनें अपने घर से अचानक लापता हो गईं। 6 और 12 साल की उन लड़कियों को स्टीफेन और निकोल ने अपनी कार में अगवा कर लिया था। दोनों को अगवा करने के बाद स्टीफेन उन्हें अपने घर में ले गया और उन्हें बिस्तर से बांध दिया ये सबकुछ निकोल अपनी आंखों से देख रही थी। मासूम बच्चों की गुहार पर भी उसका दिल नहीं पसीजा। सिर्फ इतना ही नहीं जब स्टीफेन बच्चियों का यौन शोषण कर रहा था तब निकोल सबकुछ अपने कैमरे में कैद कर रही थी।

न्यूयॉर्क में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कई बच्चों को अपना शिकार बनाया। स्टीफेन हॉवेल्स नाम का ये शख्स इन तीन बच्चों का पिता है।दरअसल ये दोनों ना सिर्फ बच्चों का यौन शोषण करते थे बल्कि उसका वीडियो बनाकर बेचते भी थे। 24 घंटे तक दोनों लड़कियों को बिस्तर से बांधकर रखा गया। इस बीच पूरे न्यूयॉर्क में लड़कियों की गुमशुदगी की खबर फैल चुकी थी। पुलिस हर जगह उनकी तलाश कर रही थी। न्यूज चैनलों पर दोनों की गुमशुदगी की खबर लगातार चल रही थी। ये सब देखकर स्टीफेन और निकोल डर गए। उन्होंने लड़कियों को वापस अपनी कार में डाला और एक सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया।

लड़कियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज की और इन्हें धर दबोचा। जब पूछताछ शुरू हुई तो कुछ ऐसे खुलासे हुए कि सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। स्टीफेन और निकोल एक ऐसे रैकेट का हिस्सा थे जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी का धंधा करता था। इन दोनों ने मिलकर 6 बच्चों का यौन शोषण किया था और उसका वीडियो बनाया था। ये बच्चों का यौन शोषण करने से पहले उन्हें ड्रग्स का इंजेक्शन देते थे। खुद निकोल ने भी कुछ मासूम लड़कों का यौन शोषण किया था, और उसे स्टीफेन ने बकायदा शूट किया था। जब पुलिस ने इनके घर पर छापा मारा तो कई बच्चों को पोर्न वीडियो बरामद हुए।

कोर्ट ने स्टीफेन और निकोल को अगवा, यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी का दोषी करार दिया है। फिलहाल दोनों जेल में बंद हैं। अगले महीने दोनों की सजा पर फैसला होना है। वकीलों के मुताबिक इन दोनों को कम से कम 25 साल तक की सजा हो सकती है।

[adrotate banner="2"]