फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव मन्दिर से लौट रहे 55 वर्षीय लाल बाबू कटियार निवासी नेकपुर चौरासी मसेनी को बाइक सबारो ने गोली मारकर घायल कर दिया| घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी गयी| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
[adrotate banner="3"]
घायल लाला बाबू ने बताया कि वह रोज की भांति गुरुगाँव देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बीबीगंज चौकी के निकट दो बाइक सबारो ने उनके गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्होंने उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लाला बाबू के घायल होने कि खबर पर एडवोकेट दीपक द्विवेदी, मनोज मिश्रा व आवास विकास के सभासद राकेश गंगवार अस्पताल पंहुचे| घायल ने घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुटी है|
[adrotate banner="2"]


