किरण ने की राजनीति से तौबा, कहा- कभी नहीं लड़ूंगी चुनाव

0
100

kiranbediनई दिल्ली:दिल्ली चुनाव में बीजेपी की सीएम उम्मीदवार रहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एलान किया है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मैं सक्रिय नेता नहीं हूं क्योंकि राजनीति मेरी भाषा नहीं है, मैं फिर चुनाव नहीं लडूंगी। पणजी में चल रहे ‘विमिन इकनॉमिक फोरम’ में शिरकत के दौरान उन्होंने ये बात कही।

[adrotate banner="3"]

किरण बेदी ने दिल्ली चुनाव को अपने जीवन का सर्वोत्तम अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव ने मुझे कुछ चीजों की गहरी परख दी जो शायद मुझे नहीं थी। गौरतलब है कि फरवरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं बेदी कृष्णा नगर सीट से खुद अपना चुनाव हार गई थीं। उन्हें इस सीट पर लंबे समय से विधायक चुने जाते रहे हर्षवर्धन की जगह पर टिकट दिया गया था।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की सीएम उम्मीदवार रहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एलान किया है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।अगुआई करने के लिए पार्टी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं बीजेपी के प्रति आभारी हूं जिसने मुझ पर विश्वास किया और यह अनुभव दिया। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा औंधे मुंह गिरी और उसे 70 सदस्यीय विधानसभा में महज तीन सीटें मिली। आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीतकर विजयी हुई।

[adrotate banner="2"]