कम बिजली आपूर्ति पर फूटा किसान यूनियन का गुस्सा

Uncategorized

kisaan yuniyanफर्रुखाबाद: भारतीय किसान एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया| किसानो ने बिजली की आपूर्ति के साथ साथ किसानो के साथ हो रहे उत्पीडन को लेकर आबाज बुलंद की|

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक किसान डीएम कार्यालय पंहुचे| किसानो ने कहा की वे मौसम वारिस ने किसानो का जो नुकसान किया है| उसकी अभी तक भरपाई नही हो सकी है| लेखपालो ने अपने मनमाने ठंग से राहत सूची तैयार कर ली| जो असली हकदार है उन्हें अभी तक मुआबजा नही दिया गया| प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना में भी गरीबो के साथ घोखा हुआ| जिले का लक्ष्य अभी तक पूरा नही है| जिले के किसानो के सिचाई नही हो पा रही है इस लिये किसानो को 18 घंटे बिजली की उपलब्ध कराई जाये|

इसके साथ ही राशन कार्य के सत्यापन में जिसे लगाया गया वह प्रधान व कोटेदारो के घर पर ही सर्वे कर रहे है घर-घर नही जा रहे| उन्होंने अपना ज्ञापन भी सौपा| इस दौरान जिला प्रवक्ता सुखदेव सिंह यादव, गिरीश चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, वीर बाहदुर, अमर सिंह, जंग सिंह, कुशमा देवी, आदि लोग ,मौजद रहे|