फर्रुखाबाद: बीते रविवार की रात दो गुटों में ब्रेकर को तोड़ने के चक्कर में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो तरफ से जबाबी मुकदमा दर्ज कर लिया है| मौके पर पीएसी तैनात कर दी गयी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी जान अली निवासी चन्द्रपाल पुत्र राम भरोसे से यामीन,मुकीम, वसीम, महताब, अल्ताफ, राज आलम, मोबिन, सराफत के पुत्र व् लाला के पुत्र के खिलाफ धारा 147 , 148 , 149 , 323 , 504 , 506 , 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| वही दूसरे पक्ष से मुन्ना पुत्र बाहिद खां निवासी हाथासलामत खां ने महेंद्र पाल चद्र पाल पुत्र रामभरोसे, संजय सिंह, विजय सिंह, जयवीर, अभय पुत्र चन्द्र पाल निवासी गढ़ी जान मोहम्मद के खिलाफ 147 , 148 , 149 , 323 , 504 , 506 , 307 , 436 , 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| देर रात घटना स्थल पर पीएसी तैनात कर दी गयी| पुलिस घटना की जाँच में जूटी है|
फायरिंग के जबाबी मुकदमे दर्ज, मौके पर पीएसी तैनात
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


