कार की टक्कर से दरदोजी कारीगर की मौत

0
115

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र मोहल्ला गढ़ीकोहना फाटक निवासी 45 वर्षीय दरदोजी कारीगर रासिद को कार सबार ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

रासिद अपने घर के निकट खड़ा था तभी अचानक एक कार सबारउधर से गुजरा उसने अपनी कार बैक की जिसकी चपेट में आने से रासिद की मौके पर ही मौत हो गयी| मोहल्ले के लोगो ने कर सबार चालक को पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और पंचनामा भरने को कहा जिस पर मृतक के परिजन तैयार नही हुये| कुछ समय के बाद कार सबार के साथी भी आ गये| बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया| परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया|

[adrotate banner="2"]