गिहार बस्ती में 2000 लीटर लहन का जखीरा बरामद , तीन दबोचे

0
101

kachciiफर्रुखाबाद:(कमालगंज)थाना क्षेत्र से करीब महरूपुररावी स्थित गिहार बस्ती में शुक्रवार को आबकारी मंडलीय विशेष टीम ने छापेमारी करके करीब 2000 लीटर लहन नष्ट की| इसके साथ ही साथ बड़ी संख्या में कच्ची शराब भी बरामद हुई|

[adrotate banner="3"]

विशेष टीम के इंस्पेक्टर संदीप कुमार व अमित कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर रमाशंकरसिंह , वीके राय और थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने सयुक्त रूप से बस्ती में छापा मारा तो हडकंप मच गया| कई घरो के लोग मौके से खिसक लिये तो कुछ पुलिस की जी हुजूरी में जुट गये| पुलिस ने भारी मात्रा में प्लास्टिक के डिब्बों में लहन व कच्ची शराब बरामद की| पुलिस ने गिहार बस्ती निवासी शंकर, सिकंदर व गोविंद को हिरासत में ले लिया।शराब बनाने वाले अपने घरों को छोड़कर भाग गये। पुलिस ने इन स्थलों से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। करीब 2000 लीटर लहन नष्ट किया।

[adrotate banner="2"]