अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं

0
136

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के नुनहाई की गांजा भांग गली में कन्हैयालाल दीक्षित के घर के बाहर शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने मूर्तियां तोड़ दीं।

[adrotate banner="3"]

बुधवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर लोगों से पूछताछ की। कन्हैया लाल ने रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव ने बताया कि मंदिर संचालक ने मुकदमा लिखाने से इन्कार कर दिया है। जांच कर अराजतत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]