पेट्रोल पम्प से 300 लीटर डीजल लेकर फरार हो गये कार सवार

0
106

petrol_12_08_2014फर्रुखाबाद :(अमृतपुर)थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा स्थित पेट्रोल पंप एक कार सबार तीन सौ लीटर डीजल भरवाकर रफुचक्कर हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

बदायूं मार्ग पर स्थित किसान सेवा केंद्र नगला हूसा पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह एक कार में दो युवक बैठे थे। जिसमे से एक युवक ने पेट्रोल पम्प से नौ केनो में 300 लीटर डीजल भरवा लिया| उसका दूसरा साथी चला गया| पेट्रोल पम्प के सेल्स मैंन निलेश ने जब युवक से डीजल के पैसे मांगे तो उसने साथी के आने पर भुगतान देने को कहा| लेकिन मौका देखकर दोनों कार भगा ले गये| जिस समय घटना हुई उस समय निलेश ही पेट्रोल पम्प पर तैनात था| वर्तमान में डीजल की कीमत तकरीबन 30 हजार रुपये बतायी गयी है|

थानाध्यक्ष मो.मुस्लिम खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="2"]