सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाबरी पैरोकार ख़ुश. आडवाणी के पद्म विभूषण पर एतराज

0
100

hashimलखनऊ:बाबरी विध्वंस मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआइ व् भाजपा नेता एल के आडवाणी समेत 20 आरोपिओ को नोटिस जारी करने पर याचिकाकर्ता हाजी महबूब व् बाबरी मामले के पैरोकार हाशिम अंसारी ने ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। दोनों ने आडवाणी को मिले पद्म विभूषण सम्मान पर भी ऐतराज जताया।

[adrotate banner="3"]

हाशिम ने कहा की अडवानी मुलजिम है इसलिए उन्हें ये सम्मान नही मिलना चाहिए था। बाबरी विध्वंस मामले पर हाजी महबूब ने कहा कि उन्हें सी बी आई पर भरोसा नही है सी बी आई गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दबाव में है इस लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी मुख्य आरोपी है इस लिए उन्हें इस केस से बाहर रखने का कोई औचित्य नही है।

[adrotate banner="2"]