फर्रुखाबाद:(कायमगंज)मौसम की मार से पूरे उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसल तबाह हो गई है। किसान परेशान हैं। सरकार से भी उन्हें उचित मुआवजे की उम्मीद नहीं है। कुछ गांवों में अपात्रों को मुआवजा देने जैसी गड़बड़ियां चल रही हैं। इसके चलते किसानों ने आंदोलन का तरीका अपनाया है।
[adrotate banner="3"]
मंगलवार को सुबह कायमगंज तहसील पंहुचे ग्राम रजलामई में अपात्रों को फसल का मुआवजा देने पर ग्राम प्रधान नरेंद सिंह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसील में नारेबाजी की और धरना देना शुरू कर दिया। ग्रामीणो ने लेखपाल गिरन्द सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।
[adrotate banner="2"]


