भारत की हार के आसार देख धोनी के घर सुरक्षा बढ़ी

0
100

dhoni_ranchiरांची:एक तरफ जहां सिडनी में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच हो रहा है। वहीं रांची में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुका हुआ है और टीम इंडिया की हार की संभावना नजर आ रही है। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

[adrotate banner="3"]

टीम इंडिया की हार के बाद कहीं फैंस धोनी के घर पर हंगामा ना खड़ा कर दें, कोई अप्रिय स्थिति ना पैदा हो जाए, इसलिए धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां बड़ी तादात में सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। जैसे ही अंजिक्य रहाणे आउट हुए धोनी के घर के बाहर इन्हें तैनात कर दिया गया।

बता दें कि 2013 में धोनी के घर पर पथराव हो चुका है। 23 अक्टूबर 2013 को कुछ अनजान लोगों ने रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पर पथराव किया था। इसी दिन टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से वनडे मैच खेल रही थी और ये मैच बारिश में धुल गया था। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था। हालांकि तब ये साफ नहीं हुआ था कि ये पथराव किसने और क्यों किया।

[adrotate banner="2"]