समाजवादी पार्टी का मिशन एसपी: रामसेवक यादव

0
139

spफर्रुखाबाद: जिले में बढ़े अपराधो व ध्वस्त कानून व्यवस्था से परेशान सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है की जनपद की पुलिस सो रही है क्यों की एसपी ही सो रहे है| इस लिये पुलिस अधीक्षक को जिले से बाहर भेजना ही उनके लिये पहली प्राथमिकता है|

[adrotate banner="3"]

सपा के जिला कार्यालय पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव व महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलछणा सिंह की पत्रकार वार्ता में रामसेवक यादव ने जिला प्रशासन के साथ- साथ पुलिस प्रशासन को अपने निशाने पर लिया| उन्होंने दोनों जिलाध्यक्ष की घोषणा करने के साथ ही कहा की पार्टी मीटिंगों में जिले के विधायक नही आते| विधायक सुस्त है वह पार्टी के कार्यो में सक्रियता नही दिखाते| इसके लिये प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया है| प्रदेश नेतृत्व इसका संज्ञान लेगा| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा की जनपद की जिन जिन समस्याओ के लिये प्रदेश को अवगत कराया गया उन पर कार्यवाही होगी यदि कार्यवाही नही हुई तो वह कुर्सी पर नही रहेगे|

श्री यादव ने कहा की जनपद में अपराध चरम पर है| पुलिस सो रही है| इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक भी सो रहे है| इससे पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला कराया गया था लेकिन उन्होंने किसी तरह से रुका दिया| समाजवादी में दोनों अधिकारियो के साथ-साथ अन्य कामचोर अधिकरियो को जनपद में नही रहने दिया जायेगा | इसके लिये प्रदेश नेतृत्व को शिकायत की जा रही है| जल्द कार्यवाही होगी|

इस दौरान जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष डॉ० धीरज यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]