एटीएम के पास से कैश लूट गया, तीन की हत्या

0
103

27_02_2015-27_up_04लखनऊ:उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का पूरा लाभ लेते हुए राजधानी लखनऊ के भीड़ भरे डालीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने जा रहे तीन लोगों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद यह बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गये। गोली लगने से एटीएम में कैश डालने वैन से आए दो गार्ड तथा एक लोडर की अस्पताल में मौत हो गई। तीन हत्याओं के लखनऊ में माहौल काफी खौफजदा है।

[adrotate banner="3"]

राजधानी के डालीगंज क्षेत्र के व्यस्त बाजार में आज दिन में करीब एक बजे एक निजी बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए सुरक्षा गार्ड अरुण व अनवीश के के साथ लोडर अनिल पहुंचे। यह लोग वैन से कैश बैग लेकर एटीएम में जा ही रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे।

इन लोगों ने दोनों गार्ड पर फायरिंग की और एटीएम में चले गये। वहां पर लोडर को गोली मारने के बाद बैग छीन लिया। व्यस्त बाजार से यह तीनों बैग लेकर बाइक से भाग गये। गोली लगने से इस लोडर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों गार्ड अरुण व अवनीश ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। पुलिस जांच की औपचारिकता में लगी है।

[adrotate banner="2"]