पेशी पर आये जिला जेल के कैदी में पी डाई

0
101

vikki buti ktiyar putr munnu katiyar14फर्रुखाबाद: बीते तकरीबन एक महीने से जिला जेल में बंद शातिर अपराधी विक्की उर्फ़ बूंटी उर्फ़ वीके कटियार पुत्र विनोद उर्फ़ मुन्ना कटियार ने शुक्रवार को कोर्ट की हवालात में डाई पी ली| हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

जिला जेल में बंद बूंटी व उसके साथी दीपू सहित तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने टैक्सी में जाते समय तमंचा सहित पकड़ा था| पुलिस ने पूंछताछ के दौरानं उस पर कई चोरी के मामलो का भी खुलासा किया था| तब से तीनो आरोपी जेल में बंद थे| जिसमे एक की जमानत हो गयी थी| जबकि बूंटी व दीपू जेल में बंद थे| शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेशी पर लाया गया| जंहा उन्हें हवालात में बंद किया गया|

बूंटी ने बताया की हवालात के अंदर डाई की एक पुड़िया पड़ी थी वह जमानत ना हो पाने से परेशान था| जिस पर उसने डाई पी ली| हालत बिगङने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया\ जंहा उसका इलाज चल रहा है|

[adrotate banner="2"]