सर कुचलकर युवक की हत्या, सड़क से खेत तक खून ही खून

0
101

0211फर्रुखाबाद:(कायमगंज)बीती रात एक अज्ञात युवक की सर कुचलकर हत्या कर दी गयी|पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन देर हो जाने के चक्कर में पोस्टमार्टम नही हो पाया| लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के पीछे घसिया चिलौली विनोद गंगवार के सर्सो के खेत में एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी देखी गयी| उसकी बेहरहमी से हत्या की गयी थी| सर किसी बजनी चीज से कुचला गया था| 35 वर्षीय युवक नीले रंग की चेकदार शर्ट, सफेद बनियान, आसमानी रंग का अंडरबियर तथा काले रंग का जीन्स की पेंट सफेद रंग के जूते एवं आसमानी रंग के मोजे पहने था।पुलिस को उसके शव के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है| इससे लगता है की पहले उसे चाकू से घायल कर वजनी चीज से कुचला गया हो| पुलिस को उसकी जेब से मात्र 100 रुपये मिले और इसके साथ ही घटना स्थल(खेत) से सड़क तक खून के निशान मिले|

पुलिस ने सैकड़ो लोगों से शव की शिनाख्त कराई। लेकिन कोई उसे पहचान न सका।कोतवाल बताया की अभी तक शव की पहचान नही हो सकी है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="2"]