ससुराल में पत्नी से विवाद में होमगार्ड के पुत्र ने किया आत्मदाह

aagफर्रुखाबाद : बीते रविवार को पत्नी के ससुराल से वापस ना आने पर फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र सुरेश चंद्र ने मिटटी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली| मृतक के पिता होमगार्ड सुरेश चन्द्र ने कोतवाली में तहरीर दी है|
बीते 6 वर्ष पूर्व मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा निवासी युवती दुर्गा से प्रेम विवाह किया था| जिसके बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे| कुछ दिन पूर्व वह फर्रुखाबाद में किराये के मकान में रहने लगा। वहां उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिससे दुर्गा अपने मायके चली गई। होमगार्ड सुरेश ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया जिसमे कहा गया है की 22 फरवरी को संजू ससुराल मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा से लौटा था।
ससुराल में उसका पत्नी दुर्गा से विवाद हो गया था| जिससे वह परेशान था जिससे उसने अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली| पोस्टमार्टम के दौरान उसकी पत्नी मौजूद रही|