‘लालबत्ती की लालसा में व्यापारी हित भूले नेता’

0
108

shyam vihariफर्रुखाबाद : जनपद आये व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने रविवार को दूसरे गुट के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल का नाम लिये बिना तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी नेता लालबत्ती लेने के चक्कर में व्यापारियों का हित भूल गये हैं। इसी के चलते पिछले कुछ वर्षों में व्यापार मंडल की धार कमजोर हुई है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। महिलाएं व व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बातचीत में श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने के वह प्रबल विरोधी हैं। यह कानून अमेरिका का है। इसे भारत में लागू नहीं किया जा सकता। भारत के प्रत्येक गांव, गली में दुकानें हैं।

फुटपाथों पर साप्ताहिक बाजार भी लगते हैं। कानून व्यापारियों के हित में नहीं है। केंद्र सरकार से उन्होंने इस संबंध में मांग की है। सरकार ने अधिनियम में संशोधन करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वैट बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया है। जो गलत है। व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। अगले माह संगठन के चुनाव कराये जाने हैं। इससे पूर्व जिले की सीमा में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ व जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया।

शहर में नगर अध्यक्ष इकलाख खां व उनकी टीम ने जगह-जगह ढोलबाजों के साथ माल्यार्पण किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, ममता सक्सेना, राजू गौतम, वसीमुज्जमां खां, विद्यानंद आर्य आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]