विवाह समारोह में हुआ विवाद, घर लौट कर चली गोली

0
113

dharvesh kaymganj fayringफर्रुखाबाद:(कायमगंज) थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिलांका से शनिवार को धर्वेश की बारात बदायू गयी थी| जिसमे धर्वेश के मोहल्ले के ही दो युवको में विवाद हो गया| जिसके बाद बारात के वापस आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसमे मारपीट के साथ फायरिंग भी की गयी| घटना के संबंध में दो लोगो के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गयी ।

[adrotate banner="3"]

बारात में गये मोहल्ले के बृजेश और रिंकू झगड़ा हो गया। किसी तरह से बरातियों ने विवाद को शांत करा दिया। रविवार सुबह जब बरात वापस आयी तो रिंकू मोहल्ले की एक और बरात में जनपद फिरोजाबाद चला गया, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष पुत्र राधेश्याम अपने घर के दरवाजे की पटिया पर बैठा था। इसी बीच वहां बृजेश पहुंच गया। उसने बरात में हुए विवाद का जिक्र करते हुए रिंकू के लिए गाली-गलौज किया।

आशीष ने विरोध कर कहा कि उन्हें जो कहना है वह उसके भाई के सामने कहें। इस पर बृजेश और उसके भाई राजकुमार ने दो फायर झोंक फरार हो गए। सड़क पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। पहले तो लोग इधर उधर दुबक गये। कुछ देर बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। किसी को फायरिंग से चोट नहीं लगी। आशीष ने बृजेश व राजकुमार के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी कर आरोपी के घर जाकर उसे तलाश किया, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उसकी मां से पूछताछ कर पुलिस लौट गयी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह परिहार ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]