लखनऊ: रायबरेली के शक्तिनगर में रहने वाले पशु प्रेमी दंपती कवियत्री साविस्ता बृजेश और उनके पति बृजेश श्रीवास्तव ने अपनी सारी जायदाद का वारिस अपने प्यारे पालतू बंदर को बना दिया था। दरअसल इनके कोई संतान नहीं है। करोड़ों का मालिकाना हक रखने वालीं साविस्ता बृजेश ने बताया कि उन्होंने अपनी संपत्ति दस साल पहले ही अपने बंदर चुनमुन के नाम कर दी थी। चुनमुन के नाम से साविस्ता के अन्य सारे व्यवसाय हैं।
[adrotate banner="3"]
यहां तक कि आवास का नाम भी चुनमुन हाउस रखा गया है। उन्होंने बताया चुनमुन उनके घर का महत्वपूर्ण सदस्य है जिसके बगैर उनके जीवन का कोई कार्य संभव नहीं है। 17 साल पहले साविस्ता ने बृजेश के साथ प्रेम विवाह किया था।
[adrotate banner="2"]


