फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीती रात चोरो ने एक साथ चार दुकानो को अपना निशाना बनाया| जिसमे हजारो रुपये कीमत का माल साफ़ कर दिया गया| जिससे व्यापरियो में आक्रोश है| पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी|
[adrotate banner="3"]
थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढि़या निवासी रामदेव पुत्र भीकम सिंह , बदनपुर निवासी विमलेश पुत्र रामकिशन, एवं मनोज पुत्र राजेन्द्र सिंह व कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा निवासी अजय पुत्र पन्नालाल की जमापुर मोड़ पर सर्राफ की दुकान है।
चोरो ने विमलेश कुमार की परचून अजय की सर्राफ, रामदेव की खाद व लोहा एवं मनोज की पशुआहार की दुकान के शटर के ताले तोड़ दिये। मनोज ने 2 हजार रूपये चोरी होने की जानकारी दी और बाद में बताया कि पशुआहार की 260 बोरी चली गई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने घटना पर पंहुच कर के संबंध में जांच की।
[adrotate banner="2"]


