नये सदस्य बनाने में जुटे कार्यकर्ता :कमलावती

0
154

kmlavti singh bjpफर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुरे प्रदेश में चल रहे विशेष सदस्यता सम्मेलन के अंतर्गत पंहुची भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रिय होकर लगे|
क्षेत्र के नारायण गेस्ट हॉउस में आयोजित किये गये विशेष सदस्यता सम्मेलन में बोलते हुये श्री मती सिंह ने कहा की नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से पुरे देश में सदस्यता अभियान को लेकर अपनी रूचि दिखाई है वह सराहनीय है| उन्होंने कार्यक्रम में बुलाये गये पार्टी के नये सदस्यों से कहा की जो पार्टी से नये जुड़े है| उन्हें सक्रिय होकर पार्टी हित में लगना चाहिए|
इस दौरान मिथिलेश अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, विधान सभा प्रभारी शैलेन्द्र राठौर व जिला महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]