व्यापार मंडल के विरोध के बाद भी रविवार को खुले शहर के माल, केबल बाजार बंद

0
118

maaarkaet 1फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर शहर में पूरी तरह से बंदी रखने के आदेश पर नगर के बाजार पर तो बंदी रही लेकिन माल पूरी तरह खुले रहे| व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया था तथा प्रशासन पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था|
बीते दिनों व्यापारियों ने जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार को व्यापार मंडल के लोगो ने ज्ञापन दिया था जिसमे कहा गया था की प्रशासन के आदेश पर बाजार बंदी की जा रही है| लेकिन व्यापारियों के साथ भेदभाव हो रहा है| छोटे व्यापारियों को दुकान खोलने का आदेश नही है तो फिर शहर के माल क्यों खुले है| जिलाधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया था|
रविवार को सुबह से ही माल खुल गये और बाजार बंद रहा| फ़िलहाल व्यापरियों की यह कोशिश बेकार गयी है| वही व्यापारियों ने बिजली व अतिक्रमण को लेकर भी बात की थी लेकिन कोई सुधार नजर नही आ रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]