लोहिया अस्पताल में हुआ लाश का एक्सरे

0
94

YEX REफर्रुखाबाद:बीते दिन गोली मार कर मौत के घाट उतारे गये पप्पू की लाश का एक्सरे पुलिस ने लोहिया अस्पताल में कराया है| एक्सरे के बाद लाश का पोस्मार्टम किया जायेगा| शासन के आदेश है की गोली से मरने बाले व्यक्ति के शव में गोली अगर आरपार हो गयी है तो नही और यदि गोली फंस गयी है तो उसका एक्सरे किया जायेगा|
विदित है की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरह निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ़ भगवान सरन वाजपेयी कचेहरी से तारिक कर लौट रहा था| जब वह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया की मोड़ के निकट पंहुचा तो मोटरसाईकिल सबार हमलावरों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये| पप्पू की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी थी|
घटना के बाद पंचनामा भर कर लाश को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया था लेकिन शनिवार को शव लेकर परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे उनके साथ में लोहिया अस्पताल के आई सर्जन डॉ ब्रजेश भी पंहुचे और अस्पताल में शव का एक्सरे कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]