पालिकाध्यक्ष आवास के बाहर आवारा जानवर बांध किया प्रदर्शन

0
96

hmsफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व में दी गयी चेतावनी के बाद मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर आवारा जानवर बांध कर नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबजी की| शाम को पंहुचे नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही का आश्वासन देकर प्रदर्शन ख़त्म कराया|
लोहाई रोड स्थित पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास के बाहर हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने सुबह से ही कुछ आवारा जानवर बांध कर प्रदर्शन शुरू किया| पालिकाध्यक्ष घर पर मौजूद नही थी वह परिवार सहित किसी शादी समारोह में गयी हुई थी| जिस बजह से कार्यकर्ता आश्वासन लेने के लिए आवास के बाहर आवारा जानवर बांधे रहे | जिससे पालिकाध्यक्ष की खूब किरकिरी हुई| शाम को नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी मौके पर पंहुचे और पदाधिकारियों से बात की| जिसके बाद उन्होंने नगरपालिका के ईओ से कर्मचारी लगा कर आवारा जानवर पकड़वाने के निर्देश दिये और कहा की जो लोग अपने जानवर खुले छोड़ देते है उनपर जुर्माना किया जाये|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, राजेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, मानु वर्मा, श्याम शाक्य, सुभाष वाथम आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]