पणजी:गोवा में मनोहर पार्रिकर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि लड़कियों का छोटे कपड़े में पब जाने पर रोक लगनी चाहिए। सुदीन ने श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छोटे कपड़ों में लड़कियों का पब जाना स्थानीय संस्कृति के खिलाफ है, इस पर रोक लगनी चाहिए। गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धावलिकार ने कहा कि जवान लड़कियों का कम कपड़ों में पब जाना हमारी संस्कृति में फिट नहीं बैठता।
उन्होंने कहा कि अगर हम इसकी अनुमति देते हैं तो हमारी गोवा कल्चर का क्या होगा? लड़की का कम कपड़ों में पब जाना गलत संस्कृति को दर्शाता है। इस पर रोक लगनी चाहिए। धावलिकार ने कहा कि मुथालिक पब कल्चर के खिलाफ हैं और इसका विरोध कर वो सही कर कर रहे हैं।
2009 में मैंगलोर में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने एक पब में महिलाओं और पुरूषों पर हमला कर दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुथालिक बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन उनका विरोध किए जाने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी।
वहीं सुदीन के बयान की कई नेताओं ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि पुरुषों को अपनी सोच बदलनी होगी। अगर कम कपड़े और पब जाने से रेप होते तो पांच साल दस के बच्चियों के साथ रेप नहीं होता। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि पूरब से लेकर पश्चिम तक इस तरह के बयान आ रहे हैं। महिलाओं के बुनियादी हक पर आक्रमण है। सामाजिक कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने गोवा के मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि नेताओं को हम महिलाओं को संस्कृति पर भाषण देने की जरूरत नहीं है। पहले वो खुद अपनी संस्कृति को देखें।
कम कपड़ों में पब ना जाएं लड़कियां’
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


