भूमि विवाद में चले लाठीडंडे, एक दर्जन से अधिक शांति भंग में नपे

0
112

MARPITफर्रुखाबाद: रविवार को भूमि विवाद में दो गाँव के लोगो में जमकर मारपीट हो गयी जिससे कई घायल हो गये पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक का शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र केन ग्राम पपियापुर निवासी मुंशीलाल का आरोप है की पड़ोसी गाँव हसनबाग में उसकी कुछ जमींन है| जिस पर हसनबाग़ के ही कुछ लोग जबरदस्ती मार्ग निकाल रहे है| रविवार को जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने सामने आ गये जिससे जमकर लाठी-डंडे चले| सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ मौके पर पंहुचे और दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगो को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस ने मनोज राठौर व रामौतार पुत्र मुंशीलाल निवासी पपियापुर व रामनरेश पुत्र अक्षय लाल, सुनील कुमार पुत्र मुन्नू लाल, विपिन कुमार पुत्र अतर सिंह, धर्मेद्र कुशवाह पुत्र मंगल सिंह, कैलाश पुत्र मुन्नालाल, रामनरेश पुत्र अक्षय लाल, अजीत कुमार पुत्र मुकेश शक्य, अरविंद पुत्र रामनरेश व अन्नू पुत्र रामसच्चे कुशवाह पर कार्यवाही की है| चौकी प्रभारी मो० आसिफ ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]