हिन्दू महासभा ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा

0
103

HMSफर्रुखाबाद: शहर में घूम रहे आवारा जानवरों को बेडारास में बंद करने के लिए हिन्दू महा सभा ने पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को ज्ञापन सौपा है| जिसमे शहर की कई प्रमुख समस्यों को भी लिखा गया है|
हिन्दू महा सभा के पदाधिकारियों ने नगर पलिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है की शहर में आवारा जानवरों को बेडारास में बंद करने के लिए कर पशु पालको से शमन शुल्क वसूल किया जाये| नगर पालिका में खुली मांस की दुकानों को बंद किया जाये| नाले पर अतिक्रमण किये लोगो से शमन शुल्क वसूल किया जाये|
वही कोतवाली फर्रुखाबाद के पीछे नाले को पाट कर बनाई गयी इमारत को भी तोडा जाये| नगरपालिका द्वारा कराये जा रहे कार्यो को मानक के अनुरूप किया जाये| इस के लिए एक निगरानी टीम का गठन किया जाये|
इस दौरान रामजी मिश्रा, राजेश मिश्रा(पिंकी), राजेश मिश्रा सुमित चौधरी, सुनील गुप्ता, नगर मंत्री मानू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]