फर्रुखाबाद:राजपूत रेजीमेंटल सेंटर से मेजर जनरल बनकर जा रहे ब्रिगेडियर सजीव जेतली की विदाई के अवसर पर अजब मंजर नजर आया। होठों पर मुस्कुराहट के बावजूद हर जवान की आंख नम थी।
छावनी स्थित किले में बने राजपूत रेजीमेंटल सेंटर से विदाई के अवसर पर ब्रिगेडियर सजीव जेतली के सजे धजे वाहन की ड्राइविंग सीट वर्तमान कमांडेंट ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने संभाली तो सैन्य अधिकारियों और जवानों ने हाथों से खींच कर वाहन को उनकेआवास तक पहुंचाया।
किले से लेकर उनके आवास तक सड़क के दोनों ओर जवानों की कतार सलामी की मुद्रा में खड़ी थी। सम्मान और प्यार का अनूठा संगम। एक परंपरा को जीने का प्यारा सा अंदाज शायद सजीव जेतली जीवन भर भूल न पायें।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


