संस्कार भारती कार्यशाला के समापन पर गायन व नृत्य देख दर्शक मंत्र मुग्ध

0
177

SNSKAR BHARTIYफर्रुखाबाद: बीते कई सप्ताह से चल रही संस्कार भारती की कार्यशाला का रविवार को रंगारंग कार्यक्रंम के साथ समापन हो गया| कार्यशाला के समारोह में जमकर नृत्य व गायन की कला का प्रदर्शन किया गया|
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आचार्य देवेन्द्र देव( क्षेत्र प्रमुख पीलीभीत) ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया| इसके बाद बच्चों ने लोक नृत्य, कथक, सिलाई, हस्तकला, चित्रकला, मेहदी, गायन, ढोलक, सौन्दर्य कला, डोरी वर्क, गिटार, कढाई आदि कलाओ का प्रदर्शन किया गया| गायन व नृत्य को देख दर्शक मोहित हो गये| दर्शक इस कदर मस्त थे मानो खुद भगवान ही मंच पर उतर कर लीला कर रहे हो| समारोह में भाग लेने वाले बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया|
समारोह में विशिष्ट अतिथि सनातन दुबे विशिष्ट सहयोगी प्रभात गुप्ता, अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, सचिव अरविन्द दीक्षित, कोषाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के आलावा अतुल कपूर, रविन्द्र भदौरिया, रिंकू पाण्डेय, संजय गर्ग, निमिष टंडन, राघव दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे| संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]