बारात में दरबाजे के समय छज्जा गिरने से दो दर्जन बाराती घायल

0
131

फर्रुखाबाद: बीती रात उस वक्त हंगामा मच गया जब बारात के दरबाजे के समय अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया| जिससे तकरीवन दो दर्जन बाराती घायल हो गये|
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गंगैंया में रामदास की पुत्री प्रीती की बारात आयी थी| अपने पुत्र सुनील की बारात लेकर जैसे ही ग्राम लखनपुर निवासी शीशराम लडकी के दरबाजे पर पंहुचे| दरवाजे की रस्म शुरु की गयी| दरवाजे का कार्यक्रम देखने के लिए रामदास के छज्जे पर भीड़ जमा हो गयी छज्जे पर अधिक वजन बढने से छज्जा अचानक गिर गया जिससे जन्ना देवी पत्नी पुष्कर निवासी नगला ताड, सुलेखा, दीक्षा, शीलू पुत्री वरुण को गंभीर छोटे आयी इन्हे लोहिया अस्पताल भेजा गया और अन्य घायलों को कायमगंज समुदायिक केंद्र पर भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]