फर्रुखाबाद: बिजली संकट के बिरोध में चल रहे हिन्दू महा सभा के अनशन को दुसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने लिखित में समर्थन दे दिया|
शहर कोतवली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर हिन्दू महा सभा का तीन दिवसीय अनशन चल रहा है जिसमे संगठन की नगर उपाध्यक्ष पूजा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा(पिंकी) व मंटू मिश्रा ने अनशन जारी रखा| दुसरे दिन भी प्रदेश सरकार ही निशाने पर रही और जिला प्रशासन को भी खरी खोटी सुनाई गयी|
वही संगठन के प्रयास से प्रभावित होकर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने भी समर्थन दे दिया है| संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा है की हिन्दू महासभा का यह प्रयास सराहनीय है इस लिए जनपद के अन्य सामजिक व राजनैतिक संगठनो को तत्काल अपना समर्थन दे देना चाहिए|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, नगर अध्यक्ष युवा गौरव मलिक, जिला मंत्री युवा शुभम शर्मा, यश सक्सेना, लालन दुबे, जिला संगठन मंत्री अनुज दुबे, राम जी मिश्रा, आदर्श मिश्रा, चांदनी वर्मा, सगारिका रस्तोगी, पूजा तिवारी व विक्रम वाथम आदि लोग मौजूद रहे|
अनशन के दुसरे दिन हिन्दू महासभा को एएनएमएस का समर्थन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


