बच्ची से अश्लील हरकते कर रहे चालक के नाबालिक पुत्र को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौपा

0
109

girlफर्रखाबाद: शुक्रवार को एक मकान में मासूम के साथ अश्लील हरकत करने के चक्कर में भीड़ ने नई बस्ती निवासी एक युवक की पकड कर जमके पिटाई कर दी| सुचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर युवक को हिरासत में ले लिया| जिससे जाँच पड़ताल की जा रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पल्ला के निकट एक मकान में नई बस्ती निवासी बैन चालक शिवकुमार के पुत्र ने छक्का नाजर कुंचा निवासी एक किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास भी किया| उसी समय कुछ लोगो ने यह हरकत करते देख लिया और किशोर की जमकर पिटाई कर दी|
सुचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पंहुच गयी और पीड़ित बच्ची की बहन से जाँच पड़ताल की कुकर्म होने की खबर पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी| आरोपी किशोर को कोतवाली में लाया गया| कार्यवाहक कोतवाल सुनील कुमार यादव ने बताया की मामले की जाँच करायी जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]