भाकियू ने ईओ से मांगा राशन

0
110

फर्रुखाबादः भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगरपालिका परिषद कायमगंज पहुंचकर अधिशाषी अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च माह के लिए पीले राशन कार्ड का कोटा अतिरिक्त आया है लेकिन नगर पालिका परिषद ने अतिरिक्त कोटे के पीले राशन कार्ड की लिस्ट कोटेदारों को अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस वजह से कोटेदार राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहे हैं। राशन न मिलने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। भाकियू पदाधिकारियों ने अधिशाषी अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान महिपाल सिंह राजपूत, रक्षपाल पचरोली, रामप्रकाश, चन्द्र सिंह जाट, बृजमोहन सक्सेना, उमेश चन्द्र बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]