पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

0
139

फर्रुखाबादः नबावगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर धनी में अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री पर थाना पुलिस ने छापा मारा। यहां से उसे भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव महमदपुर धनी में आम की बगिया में हथियार बनाने का अवैध कारोबार हो रहा है। थानाध्यक्ष संजय यादव ने टीम के साथ बाग की घेराबंदी कर ली। छापे में पुलिस को बने और अधबने तमंचा तथा असलाह बनाने के उपकरण मौके पर मिले है। घटनास्थल से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रघुवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी नगला दमू और कुलदीप कठेरिया निवासी महमदपुर धनी बताया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

आग से दो घरों का सामान राख
फर्रुखाबादः खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो घरों का सामान जलकर राख हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सादिर अली की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी चूल्हे से निकली चिनगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में पड़ोसी के घर को भी अपनी चपेट मंे ले लिया। आग की खबर लगते ही ग्रामीण मौके ही ओर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दोनों घरों का हजारों रुपए का सामान राख हो गया।

[adrotate banner="2"]