गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत

0
114

फर्रुखाबाद/कायमगंज। नाजायज असलाहों से लैस होकर दबंगों ने फायरिंग कर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अलादादपुर गांव में दहशत फैला दी। गोलियों की तड़तड़ाहटसे भयभीत ग्रामीण घरों में दुबक गए और अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर बैरंग लौट गई। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

[adrotate banner="3"]

होली के त्यौहार पर अलादादपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसके साथ उनके पास से हथियार भी बरामद किये थे। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किये दोनों पक्षों को छोड़ दिया था। कार्रवाई न होने से दोनों गुटों के हौसले बुलंद हो गये और उन्होंने बुधवार को पुनः फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पुनः गांव अलादादपुर पहुंची। पुलिस आने की भनक लगते ही हमलावर फरार हो गए।

[adrotate banner="2"]