एसपी साहब! ऐसे हम खेलते हैं जुआ

0
118

Gambling
फर्रुखाबाद । पुलिस की मिलीभगत से इन दिनों जुआरियों की पौबारह है। घटियाघाट पर धड़ल्ले से जुआ हो रहा है। एक के बाद एक दांव लगाए जा रहे हैं। पुलिस देखकर भी अनजान बनी हुर्इ है।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी घटियाघाट सिथत गुलाब सिंह के मकान के सामने धड़ल्ले से जुआ हो रहा है। बुधवार को यहां पर करीब 20 जुआरियोंका जमावड़ा रहा। कोर्इ खड़े होकर दांव लगा रहा था तो कर्इ बैठकर ताश के पत्ते फेंटता दिखार्इ दिया। एक बार में जुआरी हजारों के दांव लगाने से भी नहीं चूके। कुछ हारने के बाद खिसक लिए। वहीं जीतने वाले तिगुना और चौगुना तक दांव लगाकर विरोधियों के हौसले पस्त करते दिखार्इ दिए। कुछ भी हो घटियाघाट चौकी से चंद कदम की दूरी पर जुआरियों का फड़ धड़ल्ले से चल रहा है।

[adrotate banner="2"]