रामेश्वर से पंगा लेने के बाद सचिन को पहला झटका- गनर वापस के आदेश

0
173

Sachin yadavफर्रुखाबाद: व्यवसायिक शिक्षा, होमगार्ड व पीआरडी राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन सिंह यादव को सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव से पंगा लेना महंगा पड़ गया है। रविवार को उनकी सुरक्षा में लगा गनर वापस लेने के आदेश जारी हो गये हैं। सचिन यादव को प्रदेश शासन की ओर से दस प्रतिशत भुगतान पर गनर की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

[adrotate banner="3"]

सचिन यादव पिछले कई दिनों से मतदाता जागरूकता अभियान के नाम पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का नाम लिए बिना अभियान छेड़े हुए हैं। अप्रत्यक्ष रूप से वह सपा प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी भी कर चुके हैं और अभी तक रामेश्वर यादव के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

[adrotate banner="2"]