नरेंद्र मोदी को ‘नपुसंक’ बताने वाले बयान पर कायम हैं सलमान खुर्शीद

Salman-Khursheed-farrukhabaफर्रुखाबाद; विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अब भी नरेन्द्र मोदी को नपुंसक कहने के अपने बयान पर कायम है जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके बयान से सहमत नहीं हैं। अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद पहुचने पर जब उनसे पूछा गया कि आपके बयान पर राहुल गांधी नाराज है तो उन्होंने साफ़ लफ्जो में कहा कि राहुल ने मुझसे तो कहा नहीं आपसे कहा क्या? उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि जिस प्रकार कत्लेआम हो रहा था और वे रोक नहीं पा रहे थे उसके लिए क्या शब्द इस्तेमाल किये जाए आप ही बताये| कुल मिलाकर सलमान अपने बयान प्रकायम है| उन्होंने कहा कि लोग किस शब्द को किस अर्थ में इस्तेमाल में ‘करते है ये उनकी समस्या नहीं है|