भाजपा का कार्यकर्ता गुंडई नहीं करता इसलिए चार राज्यो में सरकार बनी- मुलायम सिंह

0
101

Mulayamलखनऊ। सपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर अब लगाम लगाना चाहते हैं। आज चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा कि हम अब कार्यकर्ताओं की गुंडई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओ की तारीफ भी की और सपा के कार्यकर्ताओ को सन्देश भी दिया|

[adrotate banner="3"]

सपा सुप्रीमो का रुख आज काफी गरम था। उन्होंने कहा कि मीडिया झूठ नहीं लिखता। कार्यकर्ता अपने को जनता से ऊपर समझ रहा है, यह बात ठीक नहीं है। हम लोग जनता से ही है। पार्टी में इन दिनों अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है जो अब बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि हम मंत्री हो या संतरी किसी को भी जरा सी ढील नहीं देंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
प्रदेश सरकार के काम को उन्होंने सराहा। मुलायम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। किसान तथा नौजवानों के साथ अखिलेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार सभी वर्ग की तरक्की पर काम कर रही है।

[adrotate banner="2"]