DM ने परखी फर्रुखाबाद महोत्सव की तैयारियां

0
133

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार और मुख्य विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने पटेल पार्क का दौरा किया और तैयारियां जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पटेल पार्क में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। महोत्सव स्थल को सजाने संवारने के लिए महिलायें तरह- तरह की झांकियां सजा रही हैं।
FARRUKHABAD-MAHOTSAVA
इस बार जिलाधिकारी महोत्सव को लेकर ख़ास रूचि ले रहे हैं। या यूँ कहें कि पवन कुमार पहले जिलाधिकारी हैं जो तैयारियां देखने पटेल पार्क आये हैं। जिलाधिकारी अपने स्तर से लोगों में महोत्सव में होने वाले कवि सम्मलेन और मुशायरे में लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनकी रूचि देखि जा रही है। उनके निर्देश पर ही महोत्सव की तिथियाँ बदल दी गायी हैं। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण राजपूत ने बताया कि 21 दिसंबर को परिवहन मंत्री मान पाल सिंह के आने का कार्यक्रम मिल गया है। कुछ और मंत्रियों के कार्यक्रम मिलने की सम्भावना है। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत और पंचशील राजपूत भी तैयारियों में हाट बांटते दिखे। महोत्सव का उद्घाटन 19 दिसंबर को अपरान्ह होगा। महोत्सव आयोजन समिति के सचिव सिटी मजिस्ट्रेट प्रभु नाथ, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, रोहित गोयल भी रहे। [bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]