भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ की बैठक में सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमला

0
116

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ की बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस जाति वाद की गंदी राजनीति करती है।bjp antyoday prakosth

[adrotate banner="3"]

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी ने कहा कि युवाओं के अंदर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जोश और जुनून है। यही जुनून विरोधियों पर भारी पड़ेगा और केन्द्र पर कमल का फूल अपनी खुशबू बिखेरेगा।

कादरीगेट स्थित एक हाल में बुलायी गयी बैठक में पहुंचे अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा0 राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे। देश के युवाओं को चाहिए कि वह नरेन्द्र मोदी को चुनाव तहे दिल से लड़ायें और बसपा, कांग्रेस व सपा को दूर भगाने की बात कही।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने कांग्रेस को साम्प्रदायिक ताकतों को कुचलने की बात को नौटंकी बताया और कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक कमलेश कुमार ने की। कार्यक्रम में प्रकृतिदेव पाण्डेय, शैलेन्द्र राजपूत, कमलेश कुमार, धर्मेन्द्र राजपूत, आदित्य मिश्रा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]