तीन ने पिया जहर, अस्पताल में भर्ती

poisonफर्रुखाबाद: अलग अलग कारणो से युवक व दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया | हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ तीनो की हालत स्थिर बनी हुई है|

नगर के मोहल्ला घेर शामू खान निवासी मानसिंह की 35 वर्षीय पत्नी राजवती ने बीती रात जहर खा लिया | हालत बिगड़ने पर देवर सुरेन्द्र सिंह ने रात 2 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सरह निवासी सोनू की 30 वर्षीय पत्नी गीता ने बीती रात डाई पी ली उसे देवर सुनील ने अस्पताल में भर्ती कराया | कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला टीन निवासी राम सनेही के 16 वर्षीय पुत्र ब्रजपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया | एम्बूलेंश से रात 12:10 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]