टीकाकरण को लेकर महिलाओं ने काटा हंगामा

0
86

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : टीकाकरण को लेकर महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। चिकित्साधीक्षक के कहने पर जब बार्डब्याय ऐएनम के घर पहुंचा तो बार्ड ब्याय के साथ ऐएनम के पति ने गाली गलौज कर दी। वहीं ऐएनम का कहना था कि उसकी ड्यूटी पल्स पोलियों में लगी है। जबकि ऐएनम अपने आवास पर प्रसब पीडित महिलाओं को देख रही थी।prasootaye
बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 1 दर्जन से अधिक महिलाएं प्रिया सक्सेना पत्नी धीरज सक्सेना निवासी सधवाडा, महिरा वेगम पत्नी आदिल निवासी काजम खां, सुबोघा देवी पत्नी राहुल निवासी नईबस्ती, सुभा देवी पत्नी हरीश निवासी निवलपुर, मधु पत्नी राजेश शाक्य निवासी शिवरई वरियार, पुष्पा देवी पत्नी वीरपाल सिंह निवासी रमापुर दबीर आदि का आरोप था कि वह अस्पताल खुलने के बाद से ही अस्पताल में अपने दुधमुंहें बच्चों को टीकाकरण के लिए लायी थी। लेकिन यहां ड्यूटी पर मौजूद ऐएनम मौके पर नहीं हैं जिस कारण बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

महिलाएं जब ऐएनम के घर पहुंची तो पता चला कि ऐएनम अपने आवास पर ही डिलीवरी के मरीजों को देख रही है। जिस पर उक्त महिलाओं ने ऐएनम मंजुल तिवारी से टीकाकरण करने की बात कही। जिस पर ऐएनम मंजुल तिवारी महिलाओं पर बिफर गयीं और महिलाओं से कहा कि उनकी ड्यूटी अस्पताल में नहीं है उसकी ड्यूटी पल्स पोलियों में लगी हुई है। जिस पर महिलाओं ने कहा कि अगर आपकी ड्यूटी अस्पताल में नहीं है और आपकी ड्यूटी पल्स पोलियों में है तो आप घर पर क्या कर रही हैं।

ऐएनम ने सभी महिलाओं को बैंरग वापस कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने अस्पताल परिसर में ऐएनम के विरूद्ध नारेबाजी करते हुये उसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक डा0 अखिलेश अग्रवाल से की। जिस पर चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद बार्ड ब्याय जयकिशोर चतुर्वेदी को ऐएनम के घर उसे बुलाने के लिए भेजा। बार्ड ब्याय ने टीकाकरण करने की बात जब ऐएनम से की तो ऐएनम का पति श्यामकेश वर्मा बार्ड ब्याय से ही उलझ गया।

[adrotate banner="2"]