सपा प्रत्याशी ने किया हाजियों का इस्तकबाल

0
105

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने अंगूरीबाग स्थित गार्डन में हज से लौटे लोगों का शाल उड़ाकर व बैग भेंटकर इस्तकबाल किया। इस्तकबालिया जलसे में उन्होंने कहा कि हाजियों की दुआयें सदा उनके साथ रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी हाजियों की दुआओं से सफल होंगे।hazi

[adrotate banner="3"]

इस वर्ष जनपद से कुल 101 महिला व पुरुष हज करने के लिए गये थे। जिनकी वापसी पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फरुकी की तरफ से इस्तकबालिया जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में मुख्य रूप से रामेश्वर सिंह यादव की तरफ से हाजियों को शाल उड़ाकर व बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुदा जिनको बुलाता है वही लोग हज के लिए पहुंच पाते हैं। उन्हें हज जाने वाले लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रहती हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं एटा के जिलाध्यक्ष एवं सपा प्रत्याशी के भाई जोगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष हाजियों की दुआओं के बल पर ही बन गये। दोनो प्रत्याशियों के बराबर बराबर वोट मिलने के बावजूद वह लाटरी निकालने पर भी दुआओं के बल पर ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गये। इसलिए उन्हें हाजियों से बहुत ही उम्मीदें रहती हैं।rameswar

जनपद के कई हज करके लौटे लोग जलसे में नहीं आये। वहीं सम्मानित होने वालों में बेबीनाज, गुलशन, जसरीन बेगम, अफरोज बेगम, हजारा बेगम, रोशनाजान, फातमा परवीन, खुशनवी बेगम आदि शामिल रहे।rameswar.jpg1

इस दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित, सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र विक्की, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, रामू गुप्ता, मुनीम अंसारी, अजीजउल हक आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]