सरकार झुकने वाली नहीं

0
88

ahmad hasanलखनऊ: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा है कर्मचारियों की सेवा संबंधी मामले तेजी से निस्तारित हो रहे हैं। सरकार अनुचित मांगों के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर फील्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी चिकित्सालयों में तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने ‘जागरण’ से कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की जायज मांगों को तेजी से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद कर्मचारियों का एक गुट अनुचित दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। दावा किया कि वाराणसी समेत कई जिलों का पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल में शामिल नहीं है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

भूख हड़ताल कल से : हड़ताली राज्य कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाने में फंसी सरकार की उलझने कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उप्र राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर 19 व 20 नवंबर को दो दिनी भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया है। यह निर्णय रविवार को महासंघ के अध्यक्ष एसएएच जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। महासंघ के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन के विधानसभा मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति यह तय किया गया है कि निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार निगम कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल विचार करे नहीं तो निगम कर्मचारी भी 20 नवंबर के बाद कभी भी राज्य कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

[adrotate banner="2"]